किराए पर बॉयफ्रेंड : एक लड़के का लव पैकेज

Webdunia
मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (14:43 IST)
नई दिल्ली। प्यार के वैश्विक त्यौहार यानी वेलेन्टाइन डे के मौके पर गुड़गांव का एक युवक रेंट पर बॉयफ्रेंड बनने को तैयार है। उसने खुद के 4 पैकेज की पेशकश सोशल मीडिया पर की है। उसका यह ऑफर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
 
लड़के का पहला पैकेज है- लड़की का हाथ थामना और कंधे पर हाथ रखना। दूसरे पैकेज में है-लड़की का हाथ थामना, कंधे पर हाथ रखना, हग, गाल और माथे पर किस। विदित हो कि लड़के के तीसरे पैकेज में होंठ चूमने का विकल्प भी शामिल है। आखिरी पैकेज में उसने पेशकश की है- आप जो चाहें।
 
समाचार है कि उसके इस पोस्ट को फेसबुक पर 58 हजार लोगों ने पसंद किया है और 17 हजार कमेंन्ट्स उसे मिले हैं। लड़के की उम्र 26 साल है और उसका नाम शकुल गुप्ता है। उसने खुद को आंत्रेप्रेन्योर बताया है।
 
लड़के की ऊंचाई 160 सेमी है और उसका कहना है कि अगर आप मुझे रेंट पर बॉयफ्रेंड बनाते हैं तो आपके पैरेंट्स या दोस्त मुझे देखकर खुश होंगे। उसने खुद की तारीफ में बताया है कि वह किसी भी तरह का खाना बना सकता है और साथ में बैठकर नेटफ्लिक्स देख सकता है।
 
खुद से जुड़ी नकारात्मक बातों के बारे में लड़के ने कहा है कि वह कॉकरोच से लड़की को नहीं बचा सकता और फैशन के बारे में भी बात नहीं कर सकता है। वह सीफूड भी नहीं खा सकता। लड़के ने 20 फीसदी डिस्काउंट देने और फ्री ऑडी राइड की भी पेशकश की है लेकिन उसने खुद के रेट को सार्वजनिक नहीं किया है।
 
समझा जाता है कि यह पहली बार नहीं है कि जब उसने इस तरह की पेशकश की हो। पिछले साल भी उसने कुछ इसी तरह का ऑफर दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में उसने अपने वेलेन्टाइन डेट को क्राउडसोर्स करने का दावा किया था। वह खुद को एक कंपनी का सीईओ और फाउंडर बताता है।
 
पिछले साल उसने दावा किया था कि उससे 2 हजार लड़कियों ने संपर्क किया और 5 बेस्ट लड़कियों को वेलेन्टाइन डे का वक्त साथ बिताने के लिए चुना था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख