Hanuman Chalisa

वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए अब नई दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी 'वंदे भारत एक्सप्रेस'

Webdunia
शुक्रवार, 28 जून 2019 (11:38 IST)
नई दिल्ली। वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए केंद्र सरकार बड़ा तोहफा लेकर आई है। देश की सबसे तेज तफ्तार ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' अब नई दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी। नई दिल्ली से कटरा के बीच की दूरी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' 4 घंटे में पूरी करेगी। अभी इस दूरी को पूरा करने में 10 से 12 घंटे लगते हैं। इस रूट पर चलने के लिए 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की नई रेक बनकर तैयार है।
 
नई दिल्ली से कटरा के बीच यह ट्रेन 3 स्टेशनों अंबाला, लुधियाना और जम्मू तवी पर रुकेगी। जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से लुधियाना के बीच 'वंदे भारत एक्सप्रेस' 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस ट्रेन को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिन के भीतर ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
 
गौरतलब है कि 'मेक इन इंडिया अभियान' के तहत देश में बनी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' को पहले T-18 नाम दिया गया था। फरवरी महीने में सबसे पहले इसे नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच चलाया गया था। खुद पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। 'वंदे भारत एक्सप्रेस' न सिर्फ सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, बल्कि इसमें सुरक्षा और उच्च तकनीकी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख