वेंकैया नायडू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया यह संदेश...

Webdunia
बुधवार, 26 जुलाई 2017 (07:51 IST)
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए एक संदेश में कहा कि पार्टी मां की तरह होती है और उन्हें उसे कभी नहीं भूलना चाहिए।
 
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'भाजपा में बिताए दिनों को मधुरता से याद कर रहा हूं। पार्टी मां की तरह होती है और हमें अपनी मां को कभी नहीं भूलना चाहिए।'
 
नायडू यहां अपने घर पर भाजपा केंद्रीय कार्यालय के करीब 40 कर्मचारियों से मिलें जिनमें वाहन चालक, सफाई कर्मचारी तथा टेलीफोन ऑपरेटर शामिल थे। उन्होंने ट्विटर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों के साथ की अपनी एक तस्वीर भी डाली।
 
नायडू ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, 'भाजपा केंद्रीय कार्यालय के सभी कर्मचारियों से विदा लेते समय की अपने कुछ खुशनुमा पलों को साझा कर रहा हूं। इन लोगों में सहायक, चालकों से लेकर कार्यकर्ता एवं दूसरे पदाधिकारी सभी शामिल थे।'
 
उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए भाजपा महासचिव, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा एक मंत्री के तौर पर उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है।' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख