वनतारा की गुहार, रोका जाए नामीबिया में जानवरों का वध

अनंत अंबानी को है वन्यजीवों से अगाध प्रेम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (14:36 IST)
Vantara appeals : अनंत अंबानी के नेतृत्व में बने 'वनतारा' ने नामीबिया (Namibian) सरकार से जानवरों के वध (slaughter of animals) को रोकने का आग्रह किया है। दरअसल, नामीबिया सूखे और अकाल से जूझ रहा है और इसी के चलते वहां की सरकार ने जानवरों को मारने का फैसला लिया है। भारत स्थित नामीबिया के दूतावास को लिखे पत्र में वनतारा ने जानवरों को संरक्षण (protect to animals) देने का इरादा जताया है।
 
वनतारा ने लिखा है कि वे नामीबिया सरकार द्वारा मारे जाने के लिए चिन्हित जानवरों को उम्रभर या अस्थायी तौर पर घर देने को उत्सुक है ताकि जानवरों की कीमती जानें बचाई जा सकें। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि सूखे के कारण नामीबिया की लगभग 84% खाद्य आपूर्ति समाप्त हो गई है। देश में उपजे खाद्य संकट से निपटने के लिए 700 से अधिक जंगली जानवरों को मारने की तैयारी है।

ALSO READ: जियो ब्रेन लांच करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : मुकेश अंबानी
 
ये जानवर मारे जाएंगे : नामीबिया के पर्यावरण, वानिकी और पर्यटन मंत्रालय द्वारा घोषित लिस्ट के अनुसार 83 हाथियों, 60 भैंसों, 30 दरियाई घोड़ों, 100 ब्लू वाइल्ड बीस्ट, 50 इम्पाला और 300 जेबरा को मारा जाना है। 
वनतारा ने जानवरों का वध रोकने के लिए नामीबिया सरकार और वहां के अन्य संगठनों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जाहिर की है। वनतारा संस्थान को भरोसा है कि सब मिलकर इन जानवरों को एक नई जिंदगी दे पाएंगे। नामीबिया दूतावास की ओर से अभी कोई उत्तर नहीं मिला है, पर वनतारा को उम्मीद है कि वे जानवरों को बचा पाएंगे।

ALSO READ: मुकेश अंबानी ने लगातार चौथे साल नहीं लिया वेतन
 
अनंत अंबानी को वन्यजीवों से अगाध प्रेम : वनतारा के कर्ताधर्ता अनंत अंबानी को वन्यजीवों से अगाध प्रेम है। अनंत ने ही वनतारा की कल्पना की थी। आज वनतारा में 200 से अधिक हाथी और 300 से अधिक बाघ, शेर, जगुआर और तेंदुए जैसे जंगली जानवर हैं। 3 हजार 500 हजार में फैले वनतारा में जानवरों की देखभाल के लिए 2 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। इसके अलावा वर्ल्ड क्लास अस्पताल और रिसर्च सेंटर भी वनतारा का हिस्सा हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महिलाओं को बुर्का बांटतीं नजर आईं शिवसेना विधायक, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

Weather Update : देश में कब होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

Haryana Election : कांग्रेस ने सांसदों के काटे टिकट, नेता-पुत्रों पर हुई मेहरबान

अगला लेख