Dharma Sangrah

मोदी और शाह लोकतंत्र को खत्म कर रहे : कांग्रेस

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (00:08 IST)
मुंबई। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है और इस 'तानाशाही' के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर इसका मुकाबला करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोदी की तानाशाही के खिलाफ साथ मिलकर लड़ने के लिए सभी विपक्षी दलों में आम सहमति है।
 
वेणुगोपाल शाम को मुंबई पहुंचे और उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक बैठक की जिसके बाद दोनों नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। वेणुगोपाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हमने देखा है कि कैसे मोदी और अमित शाह द्वारा लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया है। मोदी की तानाशाही के खिलाफ साथ मिलकर लड़ने के लिए सभी विपक्षी दलों में आम सहमति है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के साथ पूरी एकजुटता है। हम सब इस बात पर सहमत हैं कि हमें इन ताकतों (भाजपा) से मिलकर लड़ना है। मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने उद्धवजी से सोनिया (गांधी) जी से मिलने दिल्ली आने का अनुरोध किया है। फिर राहुल गांधी भी निश्चित तौर पर मुंबई आएंगे।
 
शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महा विकास आघाड़ी का गठन किया था, जो पिछले साल जून तक महाराष्ट्र में सत्ता में रही। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कुछ विधायकों की बगावत के कारण शिवसेना में विभाजन हो गया। इसके बाद शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

श्रीराम को 500 सालों तक अपमान झेलना पड़ा, SP ने रामभक्तों पर चलवाई गोलियां, अयोध्या के दीपोत्सव में बोले CM योगी

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

Bihar polls : बिहार चुनाव में धन-शक्ति पर लगेगा लगाम, 6 साल बाद EC ने एक्टिव किया आर्थिक इंटेलिजेंस पैनल

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

इंदौर में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी

अगला लेख