वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे नौसेना के नए प्रमुख

Webdunia
शनिवार, 23 मार्च 2019 (15:31 IST)
नई दिल्ली। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिंह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वर्तमान में वाइस एडमिरल सिंह विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के तौर पर कार्यरत हैं।

सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को देश का चौबीसवां नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह नौसेना प्रमुख सुनील लांबा के 31 मई को सेवानिवृत्त होने पर उनका स्थान ग्रहण करेंगे।
 
रक्षा मंत्रालय की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार वाइस एडमिरल सिंह वर्तमान में विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसैना कमान के फ्लैग आफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। उन्होंने पिछले साल 31 अक्टूबर को यह पद ग्रहण किया था। उन्हें 31 मई 2016 को नौसेना उपप्रमुख नियुक्त किया गया था।
 
अति विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजे जा चुके वाइस एडमिरल सिंह जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना से जुड़े और 1982 में हेलीकॉप्टर पायलट बने। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन और कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर मुंबई के पूर्व छात्र हैं। सिंह को हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के चेतक और कामोव का़25 हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का भी व्यापक अनुभव है। वर्ष 2018 में उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया था।
 
वाइस एडमिरल सिंह को आईसीजीएस चांद बीबी, आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस दिल्ली और आईएनएस राणा सहित कई जहाजों की कमान संभाली। नवनियुक्त नौसेना प्रमुख ने पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी के रुप में भी कार्य किया है।
 
वह चीफ ऑफ स्टाफ, पूर्वी नौसेना कमान, अंडमान-निकोबार कमान, फ्लैग ऑफिसर गुजरा और महाराष्ट्र क्षेत्र तथा मुंबई के कैप्टन एयर और आफिसर चार्ज के अलावा अन्य पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख