कुल्लू में सड़क पर आया तेंदुआ, लोगों के साथ जमकर खेला... (वीडियो)

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (14:47 IST)
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की तीर्थन घाटी में एक तेंदुआ अचानक सड़क पर आ गया। इस तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते तेंदुआ सड़क पर खड़े लोगों के साथ खेलने लगा और लोगों ने उसके साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
तीर्थन घाटी में लोग उस समय हैरान रह गए जब एक तेंदुआ सड़क पर आ गया और उसने एक व्यक्ति का हाथ अपने दांतों से पकड़ लिया। हालांकि उसने इस व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इसके बाद वह कई व्यक्तियों के पास गया। इस दौरान वहां हड़कंप जैसी कोई स्थिति दिखाई नहीं दी।
 
उल्टा लोग इस तेंदुए के पास जाकर वीडियो बनाते दिखाई दिए। कई लोगों ने तो मौके का फायदा उठाकर उसके साथ सेल्फी भी ले ली। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। 
 
वन विभाग ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पास में हिमालयन नेशनल पार्क है। कुल्लू घाटी में बर्फबारी की वजह से अचानक ठंड बढ़ गई है। इस वजह से अकसर हिमालयन नेशनल पार्क से जानवर बाहर आ जाते हैं।

चित्र और वीडियो सौजन्य : यूट्यूब

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख