माल्या के साथ होगा अन्य कैदियों की तरह बर्ताव...

Webdunia
बुधवार, 19 जुलाई 2017 (23:12 IST)
नई दिल्ली। भारत ने ब्रिटेन को स्पष्ट कर दिया है कि भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या सहित भारतीय वांछितों के साथ भारतीय जेल में अन्य कैदियों की तरह ही बर्ताव किया जाएगा।
 
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह सचिव राजीव महर्षि ने अपने ब्रिटिश समकक्ष पेट्सी विल्किंसन को पिछले सप्ताह लंदन में एक मुलाकात के दौरान यह बात कही। साथ ही महर्षि ने यह भी कहा कि भारतीय जेलों में भी यूरोपीय देशों की जेलों से कम सुविधाएं नहीं हैं।
 
नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन की यात्रा पर गए एक भारतीय प्रतिनिधमंडल का नेतृत्व कर रहे महर्षि ने ब्रिटिश अधिकारियों से कहा कि ब्रिटेन से प्रत्यर्पित होने वालों को उचित जेल में रखा जाएगा और उसे यूरोपीय जेलों की तरह ही सहूलियतें भी मुहैया कराई  जाएंगी। 
 
हालांकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि किसी भी प्रत्यर्पित व्यक्ति को उसकी मर्जी के मुताबिक सुविधाएं नहीं दी जाएंगी और उसके साथ अन्य कैदियों की तरह ही बर्ताव किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटिश अधिकारियों से भारत के इस रुख से लंदन स्थित अदालत को भी अवगत करा देने को कहा है। 
 
माल्या ने भारत की ब्रिटिश सरकार के समक्ष उसके प्रत्यर्पण के अनुरोध को स्थानीय अदालत में यह कहते हुए चुनौती दी है कि भारत में जेलों की हालत स्थापित मानकों की तुलना में काफी बदतर है इसलिए उसका प्रत्यर्पण नहीं किया जाए। इसके जवाब में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटश अधिकारियों को बताया कि भारतीय जेलों की बैरकें यूरोपीय जेलों से बड़ी हैं और सभी जेलों में अस्पताल सहित सभी पुख्ता चिकित्सा सुविधाएं भी मौजूद हैं।
 
इस बीच गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार को भी आर्थर रोड जेल में कैदियों को दी जाने वाली सुविधाएं बेहतर करने को पहले ही कह दिया है। समझा जाता है कि ब्रिटेन से प्रत्यर्पण होने पर माल्या को इसी जेल में रखा जाएगा। भारत में बैंकों से 9000 करोड़ रुपए के कर्ज की अदायगी नहीं करने के आरोप में माल्या को भारतीय अदालत से भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। वह भारत से मार्च 2016 में चोरी-छुपे भागकर ब्रिटेन में जा छुपा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर अटैक, दुनिया में हड़कंप

ईरान पर इजराइल के अटैक से भारतीय बाजार लहूलुहान

गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों-विधायकों की लेंगे क्लास, पचमढ़ी कल से शुरु होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कॉकपिट में क्यों होता है ब्लैक बॉक्स? कैसे खोलता है ये विमान हादसे के पीछे का राज

अगला लेख