विजय रूपाणी फिर बनेंगे गुजरात के मुख्‍यमंत्री

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (17:07 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में विजय रूपाणी ही होंगे अगले मुख्‍यमंत्री, जबकि पाटीदार समुदाय से आने वाले नितिन पटेल को उपमुख्‍यमंत्री पद की कमान सौंपी जाएगी। इससे पहले भी दोनों नेता इन्हीं पदों पर थे। रूपाणी 25 दिसंबर को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
 
यह फैसला शुक्रवार को हुई विधायक दल की बैठक में किया गया। हालांकि केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला भी मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हुए, लेकिन अंतिम समय में रूपाणी ने बाजी मार ली। 
 
ALSO READ: कौन हैं विजय रूपाणी

रूपाणी को अमित शाह का करीबी माना जाता है। इससे यह लगता है कि मुख्‍यमंत्री पद के शाह की ही ज्यादा चली। गौरतलब है कि इस बार भाजपा विधानसभा चुनाव में 99 सीटें ही जीत पाई, जो कि पिछली बार की तुलना में 17 कम हैं।
 
हालांकि निर्दलीय विधायक रतनसिंह राठौड़ द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद सदन में संख्या 100 के आंकड़े पर पहुंच गई है। विधायक दल की बैठक रूपाणी और पटेल के साथ ही केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और भाजपा नेता धर्मेन्द्र यादव भी मौजूद थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

यमुना के पानी पर नहीं थमा बवाल, EC दफ्तर पहुंचकर केजरीवाल ने दिया जवाब

किन्नर अखाड़े की कार्रवाई, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को पद से हटाया

संसद में बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीसरे कार्यकाल में 3 गुना गति से काम, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास

राष्‍ट्रपति अभिभाषण में वूमेन लेड डेवलपमेंट की बात, जानिए भारत के विकास में किस तरह योगदान दे रही है महिलाएं?

राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ में भगदड़ में लोगों की मौत पर जताया दु:ख

अगला लेख