Hanuman Chalisa

दिल्ली विधानसभा से बाहर किए गए नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता

Webdunia
मंगलवार, 9 मई 2017 (17:26 IST)
दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र हंगामेदार तरीके से शुरू हुआ। मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता को मार्शल की मदद से सदन से बाहर कर दिया गया।
 
विधानसभा का विशेष सत्र ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर आहूत किया गया है लेकिन गुप्ता ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही केजरीवाल के खिलाफ करीबी रिश्तेदारों के लिए जमीन के सौदे कराने में घूस लेने के आरोपों को महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि यह आरोप विपक्ष के किसी नेता ने नहीं बल्कि सत्तारुढ़ आप के विधायक ने लगाए हैं जो खुद को घूसकांड का प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं और जिस समय यह सब कुछ हो रहा था उस समय वह केजरीवाल सरकार के मंत्री थे।
 
इस बीच केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाले मिश्रा भी सदन में मौजूद थे लेकिन वह अपने निर्धारित स्थान से इतर दूसरे स्थान पर बैठे थे। हालांकि मिश्रा ने सदन में ईवीएम की गड़बड़ी के पक्ष में अपनी बात रखी।
 
इस बीच गुप्ता ने मिश्रा के आरोपों पर चर्चा कराने की मांग उठा दी। इस पर चर्चा की अनुमति नहीं मिलने पर वह सदन में धरने पर बैठ गए। वह केजरीवाल और उन्हें कथित तौर पर घूस देने वाले मंत्री सत्येन्द्र जैन को जेल भेजने की मांग कर रहे थे। गुप्ता के शांत नहीं होने पर मार्शलों की मदद से उन्हें विशेष सत्र की कार्यवाही से सदन से बाहर कर दिया गया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख