वीरेंद्र सहवाग और सरदार सिंह 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार' चयन पैनल में शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (20:44 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के चयन पैनल में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन दिए जाते हैं लेकिन कोरोना संकट के कारण इस बार पुरस्कार समारोह में विलंब हो सकता है। हालांकि इस मामले में अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 12 सदस्‍यीय चयन पैनल की शुक्रवार को घोषणा की जो देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे।

मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करने के लिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी एकल चयन समिति का गठन किया है। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्‍त न्यायाधीश मुकुंदकम शर्मा इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

चयन समिति में सहवाग के अलावा मोनालिसा बरुआ मेहता (टेबल टेनिस), दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स), वेंकटेशन देवराजन (बॉक्सिंग), स्पोर्ट्स कमेंटेटर मनीष बताविया तथा खेल पत्रकार आलोक सिन्हा और नीरू भाटिया को शामिल किया गया है।

समिति में खेल मंत्रालय के अधिकारियों साई के महानिदेशक संदीप प्रधान, संयुक्त सचिव (खेल विकास) एलएस सिंह और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के सीईओ कमांडर राजेश गोपालन को शामिल किया गया है।
समिति के अध्यक्ष द्रोणाचार्य अवॉर्डियों के रूप में दो अतिरिक्त सदस्यों को आमंत्रित करेंगे जब द्रोणाचार्य पुरस्कार का चयन होगा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख