आदेश गुप्ता को भारी पड़ी MCD चुनाव में हार, वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा की कमान

Webdunia
रविवार, 11 दिसंबर 2022 (15:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने गुप्ता को इस्तीफा स्वीकार कर लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आदेश गुप्ता के इस्तीफे को पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने स्वीकार कर लिया है और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

सचदेवा की संगठन पर अच्छी पकड़ है। वे मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष और फिर पार्टी उपाध्यक्ष तक कई पदों पर काम कर चुके हैं।
 
उल्लेखनीय है कि गत 4 दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर हुए चुनाव में 15 साल से सत्तारूढ भाजपा 103 सीटों के साथ बहुमत से दूर रह गई जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 135 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं मेटा का 2 हजार करोड़ का ऑफर ठुकराने वाले मैट डाइटके, जानिए क्यों हैं चर्चा में

Indore News : इंदौर में हेलमेट वाले मामले में हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत,

बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा स्थगित, 413 तीर्थयात्रियों को बचाया गया, 617 सड़कें अवरुद्ध

अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी के बीच PM मोदी का बड़ा कदम, करेंगे चीन और जापान का दौरा

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को शिक्षा से वंचित अनाथ बच्चों के सर्वेक्षण का आदेश, 2.5 करोड़ अनाथ बच्चे हैं भारत में

अगला लेख