चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान, 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम

Webdunia
गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (12:07 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। राज्य में 2 चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ की जाएगी। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें... 

-गुजरात में 2 चरणों में होगा मतदान।
-पहले चरण में 1 दिसंबर को सीटों पर मतदान।
-दूसरे चरण में 5 दिसंबर को सीटों पर मतदान।
-चुनाव परिणाम : 8‍ दिसंबर
-चुनावों के दौरान चुनाव आयोग की मतदाताओं से अपील, फेंक न्यूज के प्रसार से बचें।
-गुजरात में 4.9 करोड़ वोटर करेंगे मतदान।
-4.9 करोड़ मतदाताओं में से 4.61 युवा मतदाता, 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ऊपर के। 10000 से ज्यादा वोटर्स 100 साल से ऊपर के। करीब 28 हजार सर्विस वोटर।
-80 साल से ऊपर के मतदाता घर से वोट डाल पाएंगे।
-51782 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। हर बूथ पर करीब 948 वोटर।
-दिव्यांगों के लिए खास 182 पोलिंग स्टेशन।
-50 प्रतिशत मतदान केंद्रों का लाइव प्रसारण।
-गिर के जंगल में सिर्फ 1 मतदाता के लिए बना मतदान केंद्र।
-बाग्रा में शिपिंग कंटेनर पर बनेगा 1 मतदान केंद्र।
-कुछ ही देर में होगा गुजरात चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान।
-गांधीनगर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक, गृहमंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद। 43 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की चर्चा।
-कांग्रेस के चुनाव आयोग पर तंज, भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्थान है। ये निष्पक्ष चुनाव कराता है।
<

भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्थान है। ये निष्पक्ष चुनाव कराता है।
 

— Congress (@INCIndia) November 3, 2022 >-दोपहर 12 बजे गुजरात चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान। 2 चरणों में हो सकते हैं चुनाव।
-बिहार के मोकामा और गोपालगंज में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान।
-हरियाणा के आदमपुर में भी मतदान जारी। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने डाला वोट।
-उत्तरप्रदेश के गोला गोकर्णनाथ सीट पर वोटिंग जारी। 3.91 लाख वोटर्स करेंगे मताधिकार का प्रयोग।
-तेलंगाना की मुनुगोड़ो सीट पर मतदान जारी।
-महाराष्‍ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर वोटिंग जारी। भाजपा और शिंदे गुट द्वारा उम्मीदवार नहीं उतारने से यहां शिवसेना उद्धव गुट की जीत तय।
-जिन 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें भाजपा के पास 3, कांग्रेस के पास 2 और शिवसेना एवं राजद के पास एक-एक सीट थी।
-भाजपा उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ सीट पर अपना कब्जा कायम रखने की कोशिश कर रही है, जबकि उसने ओडिशा की धामनगर सीट पर दिवंगत विधायक के बेटे को उम्मीदवार बनाया है।
-तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट पर भाजपा और टीआरएस ने आक्रामक तरीके से प्रचार किया है। यह सीट कांग्रेस विधायक द्वारा त्यागपत्र देने से खाली हुई थी और अब वह भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव मैदान में हैं।
-हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे की वजह से अनिवार्य हो गया था। कुलदीप ने इस साल अगस्त में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। बिश्नोई के बेटे भव्य इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं।
-बिहार विधानसभा की दो सीटों-मोकामा और गोपालगंज पर राजद और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला। मोकामा सीट पर पहले राजद का और गोपालगंज पर भाजपा का कब्जा था।
-भाजपा पहली बार मोकामा सीट से चुनाव लड़ रही है, पूर्व के चुनाव में वह इस सीट को अपने सहयोगियों के लिए छोड़ती थी। भाजपा और राजद दोनों ने ही इस सीट पर बाहुबलियों की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Show comments

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला