नोटबंदी पर आज मोदी की परीक्षा, 12 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट...

Webdunia
शनिवार, 19 नवंबर 2016 (09:13 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले की जनता के बीच शनिवार देश के सात राज्यों की 12 सीटों पर मतदान चल रहा है। इन उपचुनावों को मोदी सरकार के लिए अग्नि परीक्षा माना जा रहा है। 
 
आज सुबह लोकसभा की चार, विधानसभा की आठ सीटों पर मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। 

पश्चिम बंगाल में दो लोकसभा क्षेत्रों और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। ये उपचुनाव कूचबिहार एवं तामलुक लोकसभा क्षेत्रों और मोंटेश्वर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान प्रारंभ हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
 
तमिलनाडु में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। तंजावुर , अरवाकुरिची और तिरुप्पारनकुन्द्रम विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रो के बाहर वोट देने के लिए भारी संख्या में लोग कतार में लगे हुए हैं। यहां कुल 812 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सात लाख 54 हजार मतदाताओं के अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करने की उम्मीद है।
 
असम में लखीमपुर संसदीय और बैथालांगसो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया। ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गई। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की गई हैं। कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को क्षेत्र भर में तैनात किया गया है। 
 
जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे है उनमें लोकसभा की लखीमपुर (असम), शहडोल (मध्यप्रदेश) और कूचबिहार तथा तमलुक (पश्चिम बंगाल) के अलावा असम, अरूणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पुदुचेरी में विधानसभा की आठ सीटें है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्ती, पेट संबंधी समस्या

Air India Plane Crash : विमान हादसे को लेकर हाईलेवल मीटिंग सोमवार को

Israel-Iran war : नेतन्याहू की चेतावनी, इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

अगला लेख