भाजपा का सवाल, क्या नानार परियोजना का विरोध कर पाकिस्तान की मदद कर रही थी उद्धव की शिवसेना?

Webdunia
रविवार, 30 जुलाई 2023 (07:36 IST)
Maharashtra Politics : भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने सवाल किया कि क्या उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना नानार रिफाइनरी परियोजना का विरोध करके पाकिस्तान की मदद कर रही थी। इस परियोजना को महाराष्ट्र में स्थापित किया जाना था।
 
भाजपा की तत्कालीन गठबंधन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने तटीय रत्नागिरी जिले में प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों के एक वर्ग के साथ आगामी ग्रीनफील्ड परियोजना का विरोध किया था।
 
शेलार की आलोचना उस खबर के एक दिन बाद आई है जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान की सरकारी स्वामित्व वाली 4 पेट्रोलियम कंपनियों ने ग्वादर बंदरगाह में 10 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ पाकिस्तान की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी बनाने के लिए सऊदी अरब के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
 
भाजपा विधायक ने आश्चर्य जताया कि क्या परियोजना पर शिवसेना (यूबीटी) के विरोध से कोंकण, महाराष्ट्र और भारत को नुकसान हुआ है।
 
शेलार ने ट्वीट में एक खबर का हवाला दिया जिसमें सऊदी अरब की कंपनी अरामको द्वारा ग्वादर में पाकिस्तान की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी बनाने के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की बात कही गई थी।
 
 
उन्होंने यह भी पूछा कि क्या शिवसेना (यूबीटी) नानार परियोजना का विरोध करके पाकिस्तान की मदद कर रही थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख