दिल्ली जल संकट: हरियाणा से अधिक पानी की मांग के लिए आतिशी का पानी सत्याग्रह शुरू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 जून 2024 (15:31 IST)
Water Satyagraha : दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी (Atishi) ने हरियाणा से प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन पानी छोड़े जाने की अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (hunger strike) शुरू की। उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेता मौजूद हैं।
 
आतिशी ने नई दिल्ली में कहा कि दिल्ली सरकार में जल मंत्री होने के नाते मैंने राष्ट्रीय राजधानी को पानी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, लेकिन अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दे देती।
 
सुनीता केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि आतिशी की 'तपस्या' सफल होगी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भीषण गर्मी के बीच जल संकट से जूझ रहे लोगों की दुर्दशा को टेलीविजन पर देखकर उन्हें बहुत दुख होता है।
 
उन्होंने जेल से भेजे गए अपने संदेश में कहा कि प्यासे को पानी पिलाना हमारी संस्कृति है। दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से पानी मिलता है। हमें ऐसी भीषण गर्मी में पड़ोसी राज्यों से मदद की उम्मीद थी। लेकिन हरियाणा ने दिल्ली के पानी का हिस्सा ही कम कर दिया।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकारें हैं, लेकिन क्या यह पानी पर राजनीति करने का समय है? इससे पूर्व आतिशी ने सुनीता केजरीवाल, 'आप' के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और अन्य नेताओं के साथ भोगल जाने से पहले राजघाट जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
आतिशी ने सुबह सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हरसंभव प्रयास करने के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही है, इसलिए वह दक्षिणी दिल्ली के भोगल इलाके में दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।
 
आम आदमी पार्टी (आप) की नेता ने 'एक्स' पर कहा था कि आज से 'पानी सत्याग्रह' शुरू करूंगी... मैं आज 12 बजे से भोगल, जंगपुरा में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर करूंगी। जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा तब तक अनशन पर रहूंगी।
 
आतिशी ने इससे पहले दावा किया था कि हरियाणा पिछले 2 सप्ताह से दिल्ली को उसके हिस्से के 613 एमजीडी पानी के मुकाबले प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन कम पानी छोड़ रहा है जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में 28 लाख लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के कारण पानी की मांग बढ़ गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद विमान दुर्घटना : रूसी राष्ट्रपति पुतिन सहित विश्व के कई नेताओं ने जताई प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

अमेरिका की 10 बड़ी चालें, जो बताती हैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं हो सकते PM मोदी के दोस्त

विमान दुर्घटना पर ब्रिटिश PM स्टॉर्मर ने जताया शोक, बोले- हादसे का दृश्य भयावह, मेरी संवेदनाएं प्रभावितों के साथ

अगला लेख