मुंबई में शुरू होंगी जल टैक्सियां, नवी मुंबई हवाई अड्डे तक 17 मिनट में पहुंच सकेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 18 नवंबर 2024 (11:39 IST)
ठाणे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि प्रस्तावित जल टैक्सी (Water taxis) सेवा से लोग मुंबई में कहीं से भी आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 17 मिनट में पहुंच सकेंगे। इससे यात्रा का समय कम होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रविवार रात महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
नवी मुंबई हवाई अड्डे का परिचालन मार्च 2025 में शुरू होगा : उन्होंने मुंबई तथा ठाणे में संपर्क में बदलाव लाने और यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के मकसद से सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को रेखांकित किया। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। नवी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन मार्च 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।ALSO READ: एक महीने में टमाटर की कीमत 22% गिरी, क्यों सस्ता हो रहा टमाटर?
 
हवाई अड्डे तक पहुंचने में केवल 17 मिनट लगेंगे : गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित जल टैक्सी सेवा शुरू होने पर यात्रियों को मुंबई के किसी भी हिस्से से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने में केवल 17 मिनट लगेंगे। मंत्री ने कहा कि इस पहल का समर्थन करने के लिए हवाई अड्डे के पास जेटी का निर्माण पहले ही किया जा चुका है।ALSO READ: दिल्ली में भीषण प्रदूषण, सीएम आतिशी ने की प्रत्यक्ष कक्षाएं स्थगित करने की घोषणा
 
उन्होंने कहा कि मुंबई और ठाणे के आसपास के विशाल समुद्री मार्गों का इस्तेमाल कर हम यातायात की भीड़ और वायु प्रदूषण को काफी हद तक कम कर सकते हैं। मुंबई और पुणे में यातायात संबंधी समस्याओं पर गडकरी ने नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसके पूरी तरह शुरू हो जाने पर बाहरी यातायात का मार्ग परिवर्तित हो जाएगा तथा महानगरीय क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम हो जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख