Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

हमें फॉलो करें weater update 17 may

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 17 मई 2024 (08:36 IST)
weather update 17 May : देश में कई स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी में गुरुवार को मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई से देश में गर्मी का कहर और बढ़ सकता है। आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। 
 
मौसम विभाग ने 17 से 19 मई तक दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में लू का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई, 2024 तक दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ सकता है।
 
तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार है।
 
दिल्ली में भीषण गर्मी : दिल्ली में गुरुवार को पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक तापमान है। शनिवार को राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने के आसार हैं। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी के अनुसार पिछला सबसे गर्म दिन 8 मई था। उस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म स्थान : राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां पर तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मध्यप्रदेश के बड़वानी में तापमान 44.1 डिग्री पर पहुंच गया।
 
मालदा में आकाशीय बिजली से 11 की मौत : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!