5 राज्यों में 41 की मौत, सैकड़ों लोग फंसे, ट्रेकिंग पर गए IIT रुड़की के 35 छात्र सुरक्षित, अब मुंबई, केरल और कर्नाटक में अलर्ट...

Webdunia
मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (12:31 IST)
बिगड़ते मौसम से जहां पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से तबाही हो रही है वहीं चंडीगढ़ में पड़ने लगी ठंड। जी हां, आमतौर पर जहां इस समय 32 डिग्री तापमान होना चाहिए वहीं इस समय दिन में ही तापमान 23 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। 
 
लगातार भारी बारिश से पंजाब में अबतक 11, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 8-8 और उत्तराखंड में छह मौतों की पुष्टि हो चुकी है। सड़कें बह जाने और भूस्खलन से हिमाचल में 1600 लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं। 
 
बताया जा रहा है कि हिमाचल के चंबा में 816 बच्चों समेत 1200 लोग फंसे हैं। इसी तरह मशहूर पर्यटन स्थल लाहौल-स्पीति में 350 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। अच्छी खबर यह है कि लाहौल-स्पिति में ट्रेकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 35 छात्र सुरक्षित हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया को पर्यटकों और छात्रों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।  
 
आखिर क्यों मची है तबाही: इसका बड़ा कारण है लौटता मानसून। ओडीसा में आए साइक्लोन डेई के कारण उत्तर भारत में हरियाणा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया जिससे गर्मी और आद्रता बढ़ने से अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बढ़ गया जिसकी वजह से भारी बरसात और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। 
 
आगे क्या: मौसम विभाग के अनुसार अब अगले 2-3 दिनों में मुंबई, हिमाचल,केरल और कर्नाटक में भारी बारिश के आसार हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

Trump tariff on India : डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

Wife Hostage : EMI दो, पत्नी ले जाओ, झांसी में 40,000 रुपए के पर्सनल लोन के लिए बैंक की दबंगई, पुलिस की शरण में पहुंचा पति

अगला लेख