Hanuman Chalisa

28 अक्टूबर को हो सकती है भारी बारिश...

Webdunia
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2015 (13:00 IST)
नई दिल्ली/इंदौर। पिछले दो दिनों से मौसम ने जो करवट बदली है, उससे तापमान 7 डिग्री लुढ़क गया है। घाटी में बर्फ बारी और राजस्थान में बने सिस्टम के हटते ही मालवांचल में ठंड की आमद होने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 
 
बर्फबारी होने की वजह से दिल्ली में जल्दी ही आ सकता है ठंड का मौसम। वैसे मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में अलर्ट जारी किया है।
 
कल से ही राजस्थान के ऊपर बना सिस्टम हटने का असर मध्यप्रदेश में देखने को मिला और राज्य के कई इलाकों में मावठे की पहली बारिश हुई। सोमवार की सुबह चार बजे से बारिश शुरू हुई और 7 बजे तक जारी रही। बाद में मौसम खुल गया और दोपहर बाद हल्की धूप भी खिली लेकिन शाम को मौसम का मिजाज ठंडक लिए हुए रहा। 
 
मंगलवार को इंदौर में साढ़े सात बजे शुरु हुई हल्की बारिश 20 मिनट के भीतर ही इतनी तेज हो गई कि लगा मानसून आ गया है। इस बारिश ने तापमान भी गिरा दिया। 
 
इसी बीच खबर है कि अगले 24 से 48 घंटों में उत्तर पूर्वी राज्यों में मानसून सक्रिय होने वाला है। अगले 24 घंटों में तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे बुधवार को मछली पकड़ने के लिए समुद्र का रुख न करें। (वेबदुनिया न्यूज) 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?