Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Prediction : मौसम अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Prediction : मौसम अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
, बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (14:19 IST)
उत्तर भारत में शुष्क और ठंडी हवाएं जारी रहेंगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। इससे रात में भी शीतलहर शुरू हो सकती है। अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा के अधिकांश हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने के आसार हैं।

हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले 2 दिनों तक ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है। हरियाणा का नारनौल सामान्य के मुकाबले 2 डिग्री तक अधिक ठंडा रहा।

हरियाणा में करनाल, रोहतक, भिवानी, सिरसा, अंबाला समेत कई अन्य स्थानों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। उम्मीद है कि मुंबई, नाशिक, नागपुर, पुणे, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर सहित महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी। विदर्भ और मराठवाड़ा में ओलावृष्टि की गतिविधियां दिख सकती हैं।
webdunia

छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। राजस्थान और गुजरात में मौसम लगभग शुष्क रह सकता है। दक्षिण में भी बारिश बढ़ रही है। हालांकि चेन्नई में केवल हल्की बारिश के ही आसार हैं। आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में मौसम शुष्क है। आगे भी कई दिनों तक बर्फ गिरने के आसार नहीं हैं, लेकिन गुलमर्ग, कुलगाम, श्रीनगर, शिमला, लाहौल स्पीति, रोहतांग पास और केदारनाथ जैसे ऊंचे स्थानों पर पहाड़ियां  बर्फ की सफ़ेद चादर में लिपटी नज़र आएंगी। झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें गिरने के आसार हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा। अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA : मुस्लिमों के पास जाने के लिए 150 देश, हिन्दुओं के पास सिर्फ भारत : विजय रुपाणी