Weather Prediction : 3 से 5 डिग्री गिरेगा तापमान, चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Webdunia
मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (08:57 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्म कश्मीर में हिमपात से उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में आज भी शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी।
 
3 से 5 दिन गिरेगा रात का तापमान : देश के कई हिस्सों में 29-31 दिसंबर से रात के तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 30-31 दिसंबर के दौरान बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि कि शीतलहर की स्थिति में 2 जनवरी से कमी आने की संभावना है। राज्यों के लिए ऑरेंज चेतावनी भी जारी की गई है।
 
इन राज्यों में कोहरे का कहर : आईएमडी ने कहा, '31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है।'

दिल्ली में शीतलहर : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को शीत लहर चल रही है और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। आईएमडी ने बताया कि आया नगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तापमान नववर्ष की पूर्व संध्या पर और भी गिर सकता है। शहर के कई हिस्सों में आगामी 3 दिन में शीत लहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है।
 
इंदौर में कोल्ड डे की संभावना : जम्मू कश्मीर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह गिरा इंदौर का तापमान। सोमवार को यहां दिन का अधिकतरम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज शहर में कोल्ड डे होने के आसार नजर आ रहे हैं।
 
राजस्थान में मौसम का हाल : हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के कारण राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई।
 
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर 31 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है। शर्मा ने कहा कि सोमवार को मैदानी इलाकों में सबसे न्यूनतम तापमान पश्चिमी राजस्थान के चूरू में 0.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी राजस्थान के भीलवाड़ा में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू में न्यूनतम न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
 
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में जबरदस्त ठंड का अनुमान जताया है। 
 
कैसा है यूपी में मौसम : वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्‍सों में अलग-अलग स्‍थानों पर गरज के साथ हल्‍की बारिश हुई जबकि पिछले 24 घंटों में पूर्वी जिलों में मौसम सर्द रहा।
 
आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार राज्‍य के ज्‍यादातर मंडलों में दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ और उनकी स्थिति सामान्‍य बनी हुई है। राज्‍य में सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस चुर्क में दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, विपक्षी नेताओं की बैठक में फैसला

MP: मोहन सरकार का अहम फैसला, अब मंत्री स्वयं अदा करेंगे अपना आयकर सरकार नहीं

इंदौर-भोपाल, नागपुर, जयपुर से लेकर देशभर के शहरों में क्‍यों शटडाउन हो रहे FIIT JEE सेंटर्स, क्‍या है स्‍कैम?

काम आया पाई-पाई बचाया पैसा, 46 साल के भारतीय इलेक्ट्रिशियन ने निवेश में जीते 2 करोड़ रुपए, जानिए कैसे

राहुल ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली, ओवैसी बोले जय फिलीस्तीन

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद क्या बोली दिल्ली भाजपा?

मणिपुर को न्याय दिलाइए, Manipur हिंसा की लोकसभा में गूंज

पिघल कर 10 से 12 फुट का हुआ अमरनाथ हिमलिंग, 2 माह पहले 22 फुट का था

बिरला ने आपातकाल की लोकसभा में निंदा की, विपक्ष का हंगामा

असम में बाढ़ की हालत में कुछ सुधार, डेढ़ लाख अब भी प्रभावित

अगला लेख