Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कहीं होगी बर्फबारी, तो कहीं गिरेगा पानी, जानिए 3 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

Advertiesment
weather prediction
नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के लिए शुक्रवार की सुबह ठंड से कुछ राहत लेकर आई। उत्तरी मैदानी इलाकों के अधिकांश स्थानों पर आज कोल्ड डे की स्थिति नहीं है। पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा आज विजिबिलिटी भी बेहतर थी। मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार आज पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती ‍है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे यहां ठंड बढ़ सकती है। 
 
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम भारत के भागों में मौसम शुष्क लेकिन ठंडा रहेगा। उत्तरी पंजाब और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
 
पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश तेज हो जाएगी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बर्फबारी भी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। 
 
छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। इसके अलावा पूर्वी विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान और गुजरात में ठंडी हवाएं चलेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेपाली जैसी दिखने पर नहीं दिया 2 बहनों को पासपोर्ट