फरवरी में जारी रहेगा ठंड का कहर, इन राज्यों में बारिश के आसार

Webdunia
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (07:53 IST)
नई दिल्ली। फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा में समान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मासिक अनुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने कहा, ‘फरवरी 2022 में पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी हिस्से को छोड़कर, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज जा सकता है।’
 
मौसम विभाग ने कहा कि ध्रुवीय प्रशांत क्षेत्र में कमजोर ला नीना परिस्थितियां सक्रिय हैं, जिन्हें भीषण ठंड से जोड़ा जाता है। विभाग ने बताया कि नवीनतम मॉनसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्ट सिस्टम (MMCFS) के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि ला नीना परिस्थितियां उत्तरी गोलार्ध के वसंत के मौसम से कमजोर पड़ना शुरू होंगी और 2022 की दूसरी तिमाही के दौरान तटस्थ स्थिति में पहुंचेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

UP : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हेलीकॉप्टर दुर्घटना किस राज्य में हुईं?

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- पानी की तरह बहें, बम की तरह न फटें...

भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने रोकी रूसी कच्चे तेल की खरीद! ट्रंप की धमकी का असर या...

अगला लेख