फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (20:15 IST)
नई दिल्ली। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए इसका असर दिल्ली सहित अन्य मैदानी इलाकों में बुधवार को मौसम के बदलते मिजाज के रूप में दिखने लगा है।
 
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट के बाद मैदानी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ा है जबकि अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई है।
 
विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में 20 फरवरी की रात से बारिश शुरू होकर 21 फरवरी तक जारी रहने का अनुमान है।
 
पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 फरवरी से उत्तर के मैदानी इलाकों में बारिश और हवा की गति में इजाफे के रूप में दिखने लगेगा और 22 फरवरी के बाद इन इलाकों में मौसम सामान्य होने लगेगा।
 
विभाग ने 20 और 21 फरवरी को दिल्ली में, 20 से 22 फरवरी के दौरान उत्तर प्रदेश और 22 एवं 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में गरज बरस के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी है।
 
वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में असम और अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों पर तेज बारिश तथा मेघालय, नगालैंड एवं मणिपुर में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। जबकि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में विक्षोभ का असर अगले तीन दिन तक रहने की संभावना जतायी है।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में भी इजाफा हुआ है। विभाग ने विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 24 फरवरी से मैदानी इलाकों में ताप वृद्धि का सिलसिला फिर से शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख