कश्मीर में ठंड का प्रकोप, लद्दाख को राहत

Webdunia
शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (21:01 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में जहां पारा हिम बिंदू से नीचे रहने के साथ ठंड का प्रकोप जारी रहा वहीं लद्दाख क्षेत्र में पारे में बढ़ोतरी के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग के अलावा पूरी कश्मीर घाटी में रात के तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई, जबकि लद्दाख क्षेत्र में तापमान कई डिग्री बढ़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
 
 
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। निकटवर्ती कोकरनाम में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया।
 
अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान गिर कर शुन्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और गुलमर्ग में पारा आज शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पर पहुंच गया।
 
 
लद्दाख के कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 14.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के साथ ही वह राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। अधिकारी ने बताया कि लेह राज्य का दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
कश्मीर में 40 दिन का ‘चिल्लई कलां’ चल रहा है, जिसमें भीषण सर्दी पड़ती है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना बढ़ जाती है और तापमान में भी काफी गिरावट होती है। यह 31 जनवरी को खत्म होगा लेकिन इसके बाद भी घाटी में शीतलहर चलने की संभावना है।
 
इसके बाद यहां 20 दिन का ‘चिल्लई खुर्द’ और उसके बाद 10 दिन को ‘चिल्लई बच्चा’ शुरू होगा। मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने 17 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने और 18 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख