Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तर भारत में कम हुई ठंड, मध्यप्रदेश में गर्मी का अहसास, जानिए कैसा है राजस्थान का मौसम

Advertiesment
हमें फॉलो करें उत्तर भारत में कम हुई ठंड, मध्यप्रदेश में गर्मी का अहसास, जानिए कैसा है राजस्थान का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 10 मार्च 2024 (09:42 IST)
Weather Update 10 march : उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में अब ठंड का असर कम होता नजर आ रहा है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है तो रात में हल्की ठंड है। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अब गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम...
 
मध्यप्रदेश में गर्मी की आहट : मध्यप्रदेश में गर्मी की आहट हो गई है हालांकि रात में अभी भी हल्की ठंड महसूस हो रही है। शनिवार को नरसिंहपुर में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा। 
 
पूर्वी हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश का वातावरण गर्म हो गया है। आने वाले दिनों में राज्य में दिन का तापमान और बढ़ने की संभावना है। धीरे धीरे यहां रात का तापमान भी बढ़ेगा। 
 
दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम : दिल्ली NCR में आज भी हवां में नमी रहेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी और दोपहर के वक्त तेज धूप निकलेगी। 11 और 12 मार्च को इस सीजन में पहली बार तापमान 30 डिग्री के स्तर तक पहुंचने की संभावना है। 13 मार्च की रात एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
उत्तर प्रदेश में 11 मार्च से बारिश : यूपी के पश्चिमी इलाकों में 11 से 14 मार्च और मैदानी इलाकों में 13 मार्च को फिर से बारिश की संभावना है। कहा जा रहा है कि इस बारिश के बाद ठंड का असर देखने को नहीं मिलेगा।
 
राजस्थान में छाए रहेंगे बादल : नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है, लेकिन बारिश होने का अनुमान नहीं है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में एक के बाद एक, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभावी होने की सम्भावना है। पहले कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है।
 
केंद्र के मुताबिक दूसरे कमजोर विक्षोभ का प्रभाव 13-14 मार्च को पश्चिमी एवं उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से जोधपुर एवं बीकानेर संभागों के सीमावर्ती क्षेत्रों में 13 मार्च को बादल छाये रहने और छुटपुट स्थानों पर मेघ-गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtsey : India Meteorological Department

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं अरुण गोयल, लोकसभा चुनाव से पहले क्यों दिया चुनाव आयोग से इस्तीफा?