Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

weather update : दिल्ली-यूपी समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

Advertiesment
IMD weather alert 10 May 2026
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 मई 2026 के लिए एक बड़ा वेदर अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच अगले 48 घंटों में देश के 16 राज्यों में गरज-चमक के साथ आंधी, तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

दिल्ली-NCR और यूपी का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में 11 और 12 मई से मौसम करवट लेगा। दिल्ली में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, उत्तर प्रदेश में गर्मी और बारिश का मिला-जुला असर दिखेगा।  लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में 12-13 मई के आसपास धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

पहाड़ी और अन्य राज्यों में चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई के बीच बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। पंजाब और हरियाणा में भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, जहां हवा की गति 50 से 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि, कुछ हिस्सों में लू (Heatwave) का प्रकोप भी जारी रहेगा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vijay first decisions as CM : तमिलनाडु CM बनते ही एक्शन में विजय, 3 बड़े फैसलों के दस्तावेजों पर किए सिग्नेचर