Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्य प्रदेश में गर्मी की दस्तक, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Advertiesment
weather update
Weather Update 12 march : देश में इन दिनों गर्मी की आहट है तो कहीं बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के साथ ही दक्षिण भारत में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। इधर पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।
 
मडंला में पारा 36.5 डिग्री : मध्य प्रदेश में पूर्वी हवाओं की वजह से गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम शुष्क होने की वजह से दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मडंला में तापमान 36.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के अंत तक राज्य में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 
10 राज्यों में बारिश के आसार : मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बारिश हो सकती है।
 
यहां बर्फबारी की संभावना : आईएमडी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 12-13 मार्च को गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। 13 मार्च को व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी का अनुमान है। 14 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta   
Photo courtesy : India Meteorological Department 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में कहां लागू नहीं होगा CAA, जानिए क्या है वजह?