Hanuman Chalisa

Weather update : दिल्‍ली को मिली गर्मी से राहत, देश के कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (09:46 IST)
नई दिल्ली। मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून को पहुंचता है। बुधवार को दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए हुए थे, हवा भी चल रही थी, लेकिन बारिश दोपहर में हुई। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों, पूरे उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ और पंजाब में भी आज मानसून के आने की संभावना जताई गई है। मानसून के चलते केरल के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के मुताबिक, मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है, इसके बाद कई स्थानों पर बारिश हुई है। सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून को पहुंचता है। बुधवार को दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। कुछ इलाकों में झमाझम तो कुछ में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पूरे हफ्ते रोज भारी बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण भारत के कई राज्यों में इस साल का मानसून पहले ही आ चुका है। वहीं अब देश के अन्य राज्यों में भी मानसून ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।

केरल में मौसम विभाग को अलर्ट जारी करना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश, गुजरात के कच्छ और मध्य प्रदेश में इस साल के मानसून की आज पहली बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों, पूरे उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख  में भी बारिश होने का अनुमान है।
बिहार के इन 5 जिलों दरभंगा, सुपौल, सीवान, पूर्णिया और खगड़िया में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही इन जिलों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है। मौसम विभाग ने 24 से 29 जून के बीच भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख