Publish Date: Wed, 15 Mar 2023 (07:43 IST)
Updated Date: Wed, 15 Mar 2023 (07:48 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने मार्च के अंत में देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होने की संभावना है।
मौसम कार्यालय ने दिल्ली में बुधवार के लिए आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मंगलवार को पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों और कोंकण और गोवा के 1 या 2 इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक सामान्य से काफी ऊपर रहा है।
आईएमडी ने बताया कि बुधवार को पूर्वी एवं मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों एवं पश्चिमोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और झारखंड में बारिश की संभावना।
गर्मी को लेकर IMD की चेतावनी : आईएमडी ने गर्मियों के असर को कम करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में बताया कि मार्च के अंत में सिंधु-गंगा के मैदान और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होने की संभावना है।
कैबिनेट सचिव ने रेखांकित किया कि चूंकि तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, इसलिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इससे निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी करनी चाहिए।
webdunia
Publish Date: Wed, 15 Mar 2023 (07:43 IST)
Updated Date: Wed, 15 Mar 2023 (07:48 IST)