ओडिशा, बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश अलर्ट, कैसा रहेगा हिमाचल का मौसम

Webdunia
मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 (10:29 IST)
Weather update 24 october : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव का क्षेत्र सोमवार शाम को चक्रवात में तब्दील हो गया। ईरान ने इस चक्रवाती तूफान को ‘हामून’ नाम दिया है। इस वजह से ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर मंगलवार सुबह तक 80-90 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। संभावित चक्रवात का ओडिशा पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन कुछ दुर्गा पूजा पंडालों को नुकसान हो सकता है जो हवा की इतनी तेज गति का सामना करने के हिसाब से नहीं बने हैं।
 
मौसम कार्यालय के मुताबिक मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेंटीमीटर) हो सकती है।
 
आईएमडी ने मछुआरों से बुधवार तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में और सोमवार-बुधवार के दौरान ओडिशा तट और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के पास नहीं जाने को कहा है।
 
इस बीच, पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में, मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर, कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जिलों के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी और मध्यम दर्जे की बारिश की भविष्यवाणी की है।
 
मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दुर्गा पूजा आयोजकों ने पर्व के दौरान संभावित बारिश और तेज हवाओं से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
 
कैसा रहेगा हिमाचल का मौसम : राज्य के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश के निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More