Hanuman Chalisa

राजस्थान समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, क्या है गुजरात के हाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 अगस्त 2024 (08:49 IST)
weather update : राजस्थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र समेत देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मध्यप्रदेश और गोवा में भी बरसा तेज पानी। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक यहां भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। ALSO READ: Gujarat में बारिश का तांडव, अहमदाबाद में 12 घंटे में 6 इंच बारिश, 523 सड़कें बंद, IMD का रेड अलर्ट
 
गुजरात के 13 जिलों में रेड अलर्ट : गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी। सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, वलसाड़ समेत कई शहरों में बाढ़ से हालात बने हुए हैं। सड़कें तालाब से नजर आ रही है और घरों में पानी भरा हुआ है। वर्षाजनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य लापता हो गए। राज्य शिक्षा विभाग ने मंगलवार को राज्य भर के प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
 
साबरकांठा जिले में कटवाड़ गांव के पास एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई, जिसमें 2 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने उन्हें बचा लिया। भारी बारिश के बीच छोटा उदयपुर जिले में भारज नदी में पानी के तेज बहाव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर एक पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
 
 
मौसम विभाग के अनुसार, एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में आगामी एक-दो दिन भारी से अधिक भारी बारिश होने व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की प्रबल संभावना है। 27 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
 
दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान : मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ‘येलो एलर्ट’ जारी किया है और मामूली से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। राजधानी में आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार को धूप और बादलों की आंखमिचौली के बीच अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य स्तर से एक डिग्री अधिक है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख