Festival Posters

Weather update : दिल्ली में कोहरा, कश्मीर में बर्फबारी, झारखंड में शीतलहर, जानिए देश के किन राज्यों में सर्दी का सितम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 5 जनवरी 2025 (21:51 IST)
Weather update News : दिल्ली में रविवार को भी कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही, जबकि झारखंड सरकार ने शीतलहर के मद्देनजर सात से 13 जनवरी तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में पारा हिमांक बिंदु के करीब रहा, जहां रविवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर सर्दी का प्रकोप जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई और कई उड़ानें तथा रेलगाड़ियां बाधित हुईं। 
ALSO READ: Delhi Assembly Election 2025 : प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना दूंगा दिल्ली की सड़कें, बोले- रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस ने बताया- RSS के संस्कार
घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण पिछले तीन दिनों से दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित हो रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को नौ घंटे तक शून्य दृश्यता की तुलना में, पालम में रविवार को अपेक्षाकृत कम 3.5 घंटे तक शून्य दृश्यता रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
 मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और सुबह गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में लगातार दूसरे दिन पारा हिमांक बिंदु के करीब रहा। अधिकारियों ने बताया कि सुबह उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों के कई इलाकों और मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदरबल जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई।
 
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घाटी में रात का तापमान काफी गिर गया और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग शहर में यह शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात को शून्य से 2.2 डिग्री नीचे था। उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 2.2 डिग्री था।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने कहा- PM मोदी ने दिल्‍ली सरकार को गालियां दीं, सुनकर बुरा लगा, लोग करारा जवाब देंगे
दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पंपोर शहर के कोनिबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और नारनौल में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि  दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 8.9 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 9.3 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अनुसार गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 8.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.6 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिनों तक बादल और कोहरे के बाद शहर में धूप खिली।
ALSO READ: जैविक मां को ढूंढने स्पेन से भारत आई युवती, पढ़िए पूरी कहानी
झारखंड में सरकार ने राज्य में शीतलहर के कारण सात से 13 जनवरी तक किंडरगार्टन से कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद करने की घोषणा की है। झारखंड सरकार ने बताया कि राज्य में चल रही शीत लहर की स्थिति को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी सहित सभी श्रेणियों के विद्यालयों पर यह आदेश लागू होगा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और खूंटी में सबसे कम  तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार भी शीतलहर की चपेट में है जहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। पटना जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड के कारण कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में रविवार को सबसे कम तापमान मोतिहारी में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सारण  में 6.9 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में सात डिग्री, समस्तीपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में 9.8 डिग्री सेल्सियस और पटना में 10 डिग्री सेल्सियस तापामान दर्ज किया गया। (भाषा) Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम, जानिए रुझान और नतीजे

अमेरिका ने की दिल्ली ब्लास्ट जांच की पेशकश, क्या बोले विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Delhi blast के दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो दुनिया याद रखेगी, अमित शाह का ऐलान

Navale Bridge accident : पुणे में पुल पर बेकाबू ट्रक का तांडव, 25 गाड़ियां टकराईं, 9 लोगों की मौत, 5 जिंदा जले

यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी जानकारी अब व्हाट्सएप पर

अगला लेख