मौसम अपडेट, भीषण गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, टूट सकता है 118 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने चेताया

मौसम अपडेट  भीषण गर्मी ने बढ़ाई परेशानी  टूट सकता है 118 साल का रिकॉर्ड  मौसम विभाग ने चेताया
Webdunia
रविवार, 28 अप्रैल 2019 (09:38 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत तेज गर्मी की चपेट में है। महाराष्‍ट्र का अकोला देश में सबसे गर्म स्थान रहा। यहां 46.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कुछ दिनों तक लू चलने की आशंका है।

यह आशंका भी जताई जा रही है कि इस वर्ष गर्मी 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान फैनी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

देश में यहां बढ़ा तापमान : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, बिहार, प. बंगाल, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र, रायलसीमा, केरल, कर्नाटक, विदर्भ, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में शनिवार को 1-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दुनिया के देश में से 9 सबसे गर्म शहर भारत के : भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। दुनिया के 10 में से 9 सबसे गर्म शहर भारत के हैं। इनमें अकोला, खरगोन, चंद्रपुर, ब्रह्मपुरी, अमरावती, वर्धा, बांदा, होशंगाबाद और खंडवा शामिल है।
 
मप्र में पारा तोड़ रहा है रिकॉर्ड : मध्यप्रदेश में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जैसे-जैसे अप्रैल का महीना खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे गर्मी के तेवर भी तीखे होते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के खरगोन में पारा सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरे दिन 46.6 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं इंदौर में पारा 42.6 डिग्री, भोपाल में 42.3 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 और जबलपुर में 42.7 डिग्री दर्ज किया गया।
 
मानसून आने में हो सकती है देरी : हमारे विशेष प्रतिनिधि के मुताबिक पारे में इस बढ़ोतरी के पीछे मौसम के जानकार विदर्भ क्षेत्र में चल रही हीट वेव को कारण मानते हैं। बंगाल की खाड़ी में अभी तक फनी साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है और यहां पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन चुना है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक साइक्लोन का मानसून के तुरंत पहले आना मानसून पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और अगर साइक्लोन 1 सप्ताह से ज्यादा बना रहा तो मानसून के आने में देरी हो सकती है।
 
फैनी तूफान को लेकर अलर्ट : मौसम विभाग ने शनिवार को दक्षिण भारत में फैनी तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने तूफान के चलते अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार यह तूफान 30 अप्रैल तक उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर SC में सुनवाई आज, 6 बार एसोसिएशन ने की CJI से मुलाकात

अगले साल बंगाल में कमल खिलेगा, घुसपैठ बंद होगी : अमित शाह

कुमार विश्वास के घर के बाहर मारपीट, सुरक्षाकर्मियों पर पिटाई करने का आरोप

कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने भेजा नया समन, 31 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को जाएंगे नागपुर, RSS संस्थापक हेडगेवार स्मारक का करेंगे दौरा

अगला लेख