Weather forecast : बिहार, बंगाल में तेज बारिश के आसार, जानिए देश के अन्य राज्यों में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Webdunia
सोमवार, 13 जुलाई 2020 (00:17 IST)
पुणे। बिहार और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तरप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर भी तेज बारिश होने का अनुमान है।
 
हिमाचल, प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भी इस दौरान तेज बारिश हो सकती है।
 
बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में इस दौरान बिजली कड़क सकती है और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
 
इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी चलने के साथ-साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
 
इस दौरान दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर क्षेत्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
 
इस अवधि में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और लक्षद्वीप के समुद्री क्षेत्र में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों के मछुआरों को इस दौरान समुद्र में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी बहुत सक्रिय नहीं हुआ है।
 
पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के हिमालयी और गंगा नदी के क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई है।

इस दौरान झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में के कई हिस्सों में भी बारिश हुई है। ओडिशा, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान बारिश हुई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख