Weather Update : दिल्ली में गर्मी का तांडव, 46 डिग्री के पार पारा, UP सहित कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2023 (19:03 IST)
नई दिल्ली। Weather Update : भारत के कई राज्यों में मौसम अपने अलग-अलग रूप दिखा रहा है। देश की राजधानी में जनता झुलसाने वाली गर्मी से परेशान है। दिल्ली के नजफगढ़ में आज सबसे अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नरेला और पीतमपुरा में क्रमश: 45.3 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने 22 मई को कहा कि दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण यूपी, उत्तर मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया था।
<

Warning of the day#india #weather #IMD #Heatwave @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts @moesgoi pic.twitter.com/a28hePUpkl

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 22, 2023 >हालांकि इस हफ्ते वेस्टर्न पश्चिमी विक्षोभ से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक आयानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा भी भीषण गर्मी की चपेट से जूझ रहे हैं। इन राज्यों में कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री के पार भी चला गया है। हालांकि अब चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना भी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: देशभर में छाया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

अमेरिकी हमलों पर UNSC की इमरजेंसी बैठक, ईरान हुआ आगबबूला

रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें, CM मोहन यादव की जनता से अपील

Strait of Hormuz : ईरान ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पास हो गया होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का प्रस्ताव, भारत पर कितना असर

क्या ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से अमेरिका ने बर्बाद कर दिया ईरान का परमाणु मिशन, पेंटागन का बड़ा दावा

अगला लेख