Hanuman Chalisa

Weather Update : ठंड से मिलेगी राहत, जानिए देशभर में मौसम का हाल

Webdunia
सोमवार, 29 जनवरी 2024 (10:43 IST)
Weather Update in Today : एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास आ गया है। उसके असर से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। न्यूनतम तापमान बढ़ने और आर्द्रता कम होने से सर्दी कम होगी। रविवार को भी दिन के तापमान में एक से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिल्ली समेत एनसीआर में धीरे-धीरे मौसम साफ हो रहा है। दोपहर में अच्छी धूप रही। उत्तर से पश्चिम की तरफ 10 किमी की गति से हवाएं चलती रही। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
31 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं विदर्भ और इससे सटे मराठवाड़ा पर प्रति चक्रवात बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय में एक या दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई।
 
बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हुई।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रही। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।
 
अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
तमिलनाडु, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे
बिहार के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति और उसके बाद अगले 2 दिनों तक शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
ALSO READ: Weather Updates: हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी, उत्तर भारत में छाया घना कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के आसपास तीव्र आवृति वाली मौसम प्रणाली के असर से हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी होने लगा है। नमी आने के कारण ऊंचाई एवं मध्यम स्तर के बादल छाने लगे हैं। बादलों के कारण दिन के तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख