मौसम अपडेट : प्री मानसून का कहर, मुंबई में अलर्ट, घरों के अंदर ही रहे लोग

Webdunia
मंगलवार, 5 जून 2018 (11:05 IST)
मुंबई में तेज हवा के साथ हुई बारिश का जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। महाराष्‍ट्र में मानसून पूर्व भारी बारिश के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में 13 लोगों की जानें जा चुकी हैं। स्काईमेट ने मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। उसने लोगों को घरों के अंदर रहने का सुझाव दिया है।
 
ALSO READ: मौसम अपडेट : मुंबई में झमाझम बारिश, अंधेरी में अधिकतम 46 मिमी बारिश दर्ज
मुंबई के कई भागों में सोमवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और बिजली कड़की जिससे कुछ जगहों में जलजमाव हो गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष ने एक बयान में कहा कि अंधेरी में अधिकतम 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि दहीसर में 43, धारावी में 39, वडाला में 35 और बायकुला में 33 मिलीमीटर बारिश हुई।

महाराष्‍ट्र में इस बारिश का असर रेल और विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मुंबई हवाई अड्डा भी इसकी चपेट में है।
 
मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मानसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एक निजी कंपनी के मुताबिक इस सप्ताह के आखिर में 8 से 10 जून के बीच मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।
 
निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक 8 से 10 जून के मध्य पश्चिमी तट और खासकर मुंबई में बरसात के आसार हैं। सरकार ने कहा है कि मानसून गति पकड़ रहा है और केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण क्षेत्र और गोवा में 7 जून से बारिश में तेजी आएगी। मौसम विभाग ने दस जून के बाद इन इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है।
 
ALSO READ: मौसम अपडेट : मॉनसून दो दिन में महाराष्ट्र पहुंचेगा, मुंबई में 8 से 10 जून के बीच भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून अपने निर्धारित समय से तीन दिन पहले 29 मई को केरल पहुंच गया था और तमिलनाडु एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य, उत्तर पूर्व और देश के उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ चुका है।
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने कहा कि मॉनसून के सात जून से ‘मजबूत’ होने के आसार हैं और इस कारण केरल, तटीय कर्नाटक, मुंबई और गोवा सहित कोंकण क्षेत्र में ‘भारी बारिश’ हो सकती है तथा 10 जून के बाद से बाढ़ की आशंका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई की कामुक टीचर बच्‍चों को रात में करती थी वीडियो कॉल, न्‍यूड होकर किया ये काम

टैरिफ वार से भारत को $7 अरब का झटका? जानें अर्थव्यवस्था और आपकी जेब पर क्या होगा असर!

राहुल गांधी बोले, भारत एक डेड इकोनॉमी, मोदी वहीं करेंगे जो ट्रंप कहेंगे

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 6 लोगों की मौत और 52 घायल

मेरठ में बड़ा सड़क हादसा: स्कूल वैन को तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत, 5 घायल

अगला लेख