Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : पहाड़ी इलाकों में फिर बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बरसा पानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें weather update
, गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (10:42 IST)
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी की वजह से देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
 
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। यहां हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही चेताया है कि 20 से 30 किलोमीटर की हवा की रफ्तार के साथ हल्की बारिश दिल्ली और एनसीआर में होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों और इससे सटे पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना है। अरब सागर से भी नम हवाएं चल रही है। ऐसे में 3 फरवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
 
बर्फीली हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 4 से 7 फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UAE पर ड्रोन अटैक, सेना ने 3 ड्रोनों को मार गिराया