कश्मीर में बर्फबारी के बीच इन राज्यों में बढ़ा तापमान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी की आहट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 (11:46 IST)
Weather Updates 11 february : जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के बाद भी देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दिखाई दी। कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम और जम्मू कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हुई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। पूर्वी भारत का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ गया। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 10 से 12 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां संभव हैं। आज से 12 फरवरी के बीच सिक्किम, पूर्वोत्तर असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 11 और 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ सकती है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
 
कश्मीर में कैसा है मौसम : जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके बर्फबारी की वजह से राज्य में कई स्थानों पर शीतलहर चली। कुपवाड़ा जिले के जिरहामा में ताज़ा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका नजर आया। सोनमर्ग में ताजा हिमपात के बाद पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक गया। इस वजह से श्रीनगर समेत कई इलाकों में शीतलहर चली।
 
दिल्ली में चलेगी तेज हवाएं : दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.4 डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा पश्चिम से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर साल मौतें, जाम और अव्‍यवस्‍थाएं, फिर कैसे मिल जाती है अनुमति, ढीठ हुए बाबा प्रदीप मिश्रा और बेशर्म बना प्रशासन

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से मांगा 'फर्जी' वोटर आईडी

मोदी के मन की बात से सरकार को कितनी हुई कमाई, राज्यसभा में खुला राज

राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब, मैंने संविधान की शपथ ली

पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद की बढ़ीं मुश्किलें, फोन में मिलीं महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं तो इस्तीफा दें राहुल गांधी, वोट चोरी के दावे पर किसने किया पलटवार

रेल कोच इकाई देगी भोपाल मेट्रोपोलिटन सिटी को विकास की रफ्तार : मुख्यमंत्री मोहन यादव

दिल्ली के जैतपुर में बड़ा हादसा, भारी बारिश से गिरी दीवार, 7 लोगों की मौत

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां हैं, क्‍या वे सेफ हैं? कपिल सिब्बल ने किससे किया यह सवाल

आरजी कर मामले की पहली बरसी, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल

अगला लेख