मौसम अपडेट : कई राज्यों में भीषण गर्मी, श्रीगंगानगर में पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस

Webdunia
रविवार, 4 जून 2017 (09:25 IST)
नई दिल्ली। देश के कई उत्तरी और पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी रही, वहीं श्रीगंगानगर में शनिवार को तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही कुछ दक्षिणी राज्यों में बारिश भी हुई।
 
राष्ट्रीय राजधानी में भी गर्मी का कहर शनिवार को जारी रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा में आर्द्रता का स्तर 64 से 18 प्रतिशत के बीच रहा।
 
राजस्थान में गर्मी का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा, जहां श्रीगंगानगर में पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को लू चली और दोनों ही राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
 
हरियाणा का हिसार राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरप्रदेश में कई जगह लू चली और साथ ही लखनऊ में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हिमाचल प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
ओडिशा में 1 दिन की बारिश के बाद शनिवार को फिर गर्मी का कहर बरपा और कम से कम 10 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। बिहार में मौसम गर्म और शुष्क रहा। गया राज्य का सबसे गर्म प्रदेश रहा, वहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना और भागलपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 42.5 डिग्री सेल्सियस और 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया हालांकि केरल, लक्षद्वीप और तटीय आंध्रप्रदेश में शनिवार को बारिश हुई। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

मई में बढ़ी भारत की बेरोजगारी दर, महिलाओं पर दिखा ज्यादा असर, जानिए क्या हैं आंकड़े

UP : अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 महिलाओं की मौत, 12 से ज्‍यादा घायल

PM मोदी ने चल रहे संघर्षों पर जताई चिंता, बोले- यह युद्ध का युग नहीं...

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, युद्ध हुआ भयानक

तमिलनाडु के ADGP गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख