Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हवा के साथ तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत

Webdunia
बुधवार, 15 मई 2019 (10:02 IST)
आज सुबह से मौसम ने अपना रुख बदला और दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में भी मंगलवार सुबह बादल छाए रहे, यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी तीन दिन दिल्ली-एनसीआर में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सोमवार को बारिश देखने को मिली थी।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में आज हो रही तेज बारिश होने के साथ ही आने वाले दिनों में भी दिल्ली और एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। सामान्य तौर पर गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे।

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह मंगलवार की सुबह से ही मध्य प्रदेश में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है।

दिल्ली से सटे फरीदाबाद, पलवल, गाजियाबाद, नोएडा में भी अगले दो घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जहां उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है, वहीं छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में गर्म हवाएं अगले 4 से 5 दिन तक बनी रह सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के चलने और मानसून पूर्व की गतिविधियों के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। मध्यप्रदेश में बुधवार से बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने के साथ ही तेज हवाएं चलीं। इससे पहले प्रदेश में मंगलवार को भी अशोक नगर और सागर में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख