चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में आया 'मोरा' चक्रवात, क्या प्रभाव होगा मानसून पर...

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2017 (11:35 IST)
बंगाल की खाड़ी में आया 'मोरा' चक्रवात अगले 12 घंटों में भयावह रूप धारण कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों में पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में भारी बारिश और तूफान की आशंका जताई है। इस दौरान मछुआरों को समंदर से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
 
बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में आए मोरा तूफान की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्‍द दस्‍तक देने की उम्‍मीद है। लेकिन इससे काफी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मोरा एक चक्रवाती तूफान है। इस समय इसकी गति 125 किलोमीटर प्रति घंटे की है, जिसकी रफ्तार बढ़ भी सकती है। इस चक्रवाती तूफान की वजह से मानसून केरल से पहले पूर्वोत्तर भारत में दस्तक देगा।
 
स्काइमेट वेदर के मुताबिक, मोरा तेजी से नॉर्थ ईस्‍ट की ओर बढ़ रहा है और 30 मई को चटगांव के पास बांग्लादेश तट को पार कर जाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है।  
 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 मई को दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, और मिजोरम में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल और नागारलैंड में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 
 
इसके साथ ही यह आशंका जताई जा रही है कि अगले 48 घंटों में दक्षिण असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में 45 से 65 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। मोरा चक्रवात की वजह से 29 और 30 मई को मछुआरों को समंदर से दूर रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ तटीय क्षेत्र के लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी गई है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

Nigeria: बेन्यू राज्य में कई समुदायों पर बंदूकधारियों के हमलों में 20 लोगों की मौत

कर्नाटक के मंत्री जारकीहोली ने डी लिट की उपाधि लेने से किया इंकार, जानिए क्या है कारण

अगला लेख