2024 में फिर होगा 'खेला', पूरे देश में BJP को हारते देखना चाहती हूं : ममता बनर्जी

Webdunia
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (19:58 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) विधानसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही हैं। कोलकाता में बुधवार को ममता बनर्जी ने कहा- मैं 2024 के चुनाव में बीजेपी को पूरे देश में हारते हुए देखना चाहती हूं….’खेला होबे।
ALSO READ: गांगुली के खिलाफ आज कोहली ने खोला मोर्चा, टी-20 की कप्तानी पर पुनर्विचार की बात झुठलाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस 2024 में निर्धारित अगले लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराएगी। बनर्जी ने दावा किया कि पार्टी को उसी तरह की हार का सामना करना पड़ेगा जैसा उसने राज्य में पिछले विधानसभा चुनावों में किया था।
ALSO READ: क्या नई पारी की शुरुआत करेंगे हरभजन सिंह? नवजोत सिंह सिद्धू ने kOO पर शेयर की फोटो, कांग्रेस में जानें की अटकलें
शहर के फूलबगान इलाके में 19 दिसंबर के लिए निर्धारित कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका एकमात्र उद्देश्य उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना है।
 
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान हमने देखा था कि भाजपा ने राज्य में कैसा प्रचार अभियान चलाया था। इससे सभी डरते थे, लेकिन राज्य की जनता ने उन्हें हरा दिया। बंगाल ने आज जो सोचा, कल भारत सोचेगा। हम 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे। उसका वैसा ही हश्र होगा जैसा पिछले विधानसभा चुनाव में हुआ था।
 
बनर्जी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए उनकी सरकार के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में 'उद्योग लाना और रोजगार पैदा करना' है।
 
टीएमसी नेता ने केएमसी चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों से लोगों के लिए काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि नगर संबंधित उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख