रिया चक्रवर्ती के समर्थन में पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने निकाली रैली

Webdunia
शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (18:00 IST)
कोलकाता। रिया चक्रवर्ती को निशाना बनाए जाने के खिलाफ शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं। एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मादक पदार्थ मामले में रिया की गिरफ्तारी को बेतुका करार दिया था। 
ALSO READ: जेल में ही रहेंगी रिया चक्रवर्ती, जमानत अर्जी खारिज, सलाखों के पीछे ऐसे बिता एक्ट्रेस का दूसरा दिन
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां वेलिंगटन क्रॉसिंग तक मार्च निकाला और जांच के नाम पर रिया के खिलाफ निंदा अभियान चलाए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था, हम रिया को न्याय मिलने तक नहीं रुकेंगे।

कांग्रेस विधायक मनोज चक्रवर्ती ने कहा कि एनसीबी ने उन्हें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इतने महीने बाद क्यों गिरफ्तार किया। उन्होंने सवाल उठाया, क्या केंद्र सरकार ने बिहार चुनाव देखते हुए यह खेल रचा?
चक्रवर्ती ने दावा किया कि रिया का उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हें फंसाया जा रहा है, जो बदले की राजनीति का हिस्सा है।
ALSO READ: NCB ने किया रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका का विरोध, सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका
अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा था कि राजपूत भारतीय अभिनेता थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें बिहारी अदाकार बना दिया और यह सब केवल बिहार चुनाव में फायदा बटोरने के लिए किया गया। राज्य के अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस तरह की रैलियां निकालीं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

मुफ्त राशन ले रहे अपात्र लोगों की होगी छंटनी, आयकर विभाग साझा करेगा आंकड़े

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, हमलावरों ने मुजीबुर्रहमान के घर को आग के हवाले किया

RG Kar भ्रष्टाचार मामले में अदालत ने खारिज की संदीप घोष की याचिका

मुझे उस दिन का इंतजार है, राहुल गांधी ने आखिर ऐसा क्यों कहा

Delhi Exit Poll Results: एक्जिट पोल पर आया AAP का रिएक्शन, क्या बोली BJP

अगला लेख