Biodata Maker

राहुल गांधी पर FIR को लेकर क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (12:30 IST)
FIR against Rahul Gandhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाद्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि इस बात से पता चलता है कि सत्तापक्ष में किस स्तर की हताशा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के लोग बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान सहन नहीं करेंगे।ALSO READ: राहुल गांधी के खिलाफ FIR, देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, संसद में धक्का-मुक्की मामले से जुड़े 10 अपडेट
 
राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज : दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की। इससे पहले दिन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर उन पर संसद परिसर में धक्का-मुक्की के दौरान शारीरिक हमला और उकसावे में शामिल होने का आरोप लगाया।ALSO READ: राहुल गांधी पर FIR, कितनी हो सकती है सजा?
 
भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं : राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि भाजपा के लोगों ने राहुल गांधीजी पर तमाम मामले दर्ज करा रखे हैं। वे नित नई प्राथमिकी दर्ज कराते हैं और झूठ बोलते हैं। यह उनकी हताशा का स्तर दिखाता है।ALSO READ: राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस
 
यह सरकार अदाणी पर चर्चा से डरती है : प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि यह सरकार अदाणी पर चर्चा से डरती है, किसी भी चर्चा से डरती है। अब उन्होंने जो किया है, उनके मन में आंबेडकरजी के प्रति जो असली भावना थी, वह सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि अब वे विपक्ष से डर रहे हैं, क्योंकि अब हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि देश का संविधान बाबा साहेब आंबेडकर, भारत की जनता और आजादी की लड़ाई की देन है। प्रियंका गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि बाबा साहेब का अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा।(भाषा)ALSO READ: कांग्रेस सांसदों का ओम बिरला को पत्र, राहुल से धक्का मुक्की करने वालों पर हो कार्रवाई
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मप्र पर्यटन विकास निगम का इनकार तो इंदौर के किन नेताओं के दबाव में लाल बाग की अनुमति हो रही स्‍वीकार?

कर्फ्यूग्रस्त लद्दाख में फंस गई हूं, मैंडी ने कहा- यह किसी बुरे सपने से कम नहीं

लेह हिंसा का पाकिस्तान और नेपाल कनेक्शन, वांगचुक को लेकर क्या कहा DGP जामवाल ने

चाचा-भतीजा वसूली में लिप्त थे, दंगाइयों की आवभगत होती थी

टैरिफ से लेकर H1B तक ट्रंप के फैसलों से शेयर बाजार में भूचाल, कैसा रहेगा अगला सप्ताह

सभी देखें

नवीनतम

UN में जयशंकर की पाकिस्तान को लताड़, बताया आतंकवाद का एपिसेंटर

किसी को वह सब न सहना पड़े जो मुझे सहना पड़ा, US से निर्वासित 73 वर्षीय महिला की दर्दनाक कहानी

क्या यूरोप पर हमला करेगा रूस, विदेश मंत्री लावरोव से जानिए

मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी ने किया छड़ी यात्रा का शुभारंभ

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे दिन पहुंचे रिकॉर्ड 91 हजार से ज्‍यादा दर्शक

अगला लेख