NEET परीक्षा में हुईं गड़बड़ियों को लेकर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?

1,563 अभ्यर्थियों को दिया पुन: परीक्षा का निर्देश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 जून 2024 (16:05 IST)
NEET exam: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने भुवनेश्वर में कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET), 2024 के आयोजन में अनियमितताओं में यदि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अधिकारी शामिल पाए गए तो सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रधान ने रविवार को ओडिशा के संबलपुर की अपनी यात्रा के दौरान यह बयान दिया।
 
उन्होंने कहा कि नीट के आयोजन में 2 प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ छात्रों को कृपांक (ग्रेस मार्क) दिए गए थे, क्योंकि वे निर्दिष्ट अवधि से कम समय दिए जाने से असंतुष्ट थे।
 
1,563 अभ्यर्थियों को पुन: परीक्षा का निर्देश : उन्होंने कहा कि सरकार ने कृपांक वापस ले लिए हैं और उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार 1,563 अभ्यर्थियों को पुन: परीक्षा का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2 स्थानों पर और भी अनियमितताएं सामने आई हैं। मैं छात्रों और अभिभावकों दोनों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार ने इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया है। हम इसे तार्किक परिणति तक ले जाएंगे।
 
दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई : प्रधान ने कहा कि एनटीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत कोई भी अधिकारी यदि दोषी पाया जाता है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनटीए में सुधारों की भी वकालत करते कहा कि हालांकि एनटीए एक स्वायत्त इकाई है, लेकिन इसके कामकाज में बहुत से सुधारों की जरूरत है। सरकार इसे लेकर चिंतित है। मैं पुन: विश्वास दिलाना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

अगला लेख