राज्यसभा में आसन को लेकर क्या बोलीं जया बच्चन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (15:35 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा (Rajya Sabha) में सोमवार को सूचीबद्ध एक प्रश्न को बाद में पूछे जाने को लेकर कुछ सदस्यों ने नाखुशी जताई और समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने कहा कि आसन के अलावा और कोई उन्हें बैठने के लिए कहे तो वे नहीं बैठेंगी।
 
प्रश्नकाल के दौरान सदन में उपसभापति हरिवंश ने आज की सूची में सूचीबद्ध 17वां प्रश्न लिया और उसके बाद उन्होंने 19वां प्रश्न लिया। इस पर सदस्यों ने कहा कि 18वां प्रश्न छोड़ दिया गया है। उपसभापति ने कहा कि 19वां प्रश्न पूरा होने के बाद 18वें प्रश्न को लिया जाएगा।
 
सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि 19वां प्रश्न पूरा होने के बाद 18वां प्रश्न लिया जाएगा। कई बार त्रुटि हो जाती है और यह सही है कि प्रश्न छोड़ा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर उपसभापति पर सदस्यों की ओर से कुछ आक्षेप लगाए जाने पर नाखुशी भी जाहिर की।
 
विभिन्न सदस्यों के इस मुद्दे पर हंगामा करने पर सभापति ने कहा कि 18वां प्रश्न छोड़ा नहीं जाएगा। 19वां प्रश्न पूरा होने के बाद सभापति ने सपा की जया बच्चन को अपनी बात रखने का मौका दिया। जया ने कहा कि उपसभापति के लिए सबके मन में सम्मान का भाव है। अगर आप हमें यह कहेंगे कि बैठ जाओ तो हम बैठ जाएंगे। लेकिन अगर कोई दूसरा हमें हाथ हिला-हिलाकर कहे कि बैठ जाओ तो हम नहीं बैठेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More