I.N.D.I.A गठबंधन के संयोजक की नियुक्ति को लेकर क्या बोले संजय राउत?

Webdunia
सोमवार, 1 जनवरी 2024 (15:46 IST)
India Alliance : शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने सोमवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (India) के संयोजक या अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए कोई बैठक नहीं हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने 19 दिसंबर, 2023 को बैठक की थी और जल्द से जल्द सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने का फैसला किया था।
 
बैठक में कुछ नेताओं ने गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के चेहरे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम भी प्रस्तावित किया था। खरगे ने हालांकि कहा था कि इस पर फैसला चुनाव में जीत के बाद ही होगा और सबसे पहले चुनावों में जीत दर्ज करना जरूरी है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या जनता दल (यूनाइटेड) नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन का चेहरा होंगे? राउत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि हाल में 'इंडिया' गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई है। यहां तक ​​कि 'इंडिया' गठबंधन की दिल्ली में हुई पिछली बैठक के दौरान भी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया था।
 
राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि दिल्ली में हुई 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हमें एक चेहरे को आगे लाने की जरूरत है। सर्वसम्मति से चुने गए वरिष्ठ नेता ही इस गठबंधन के संयोजक या अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: विश्व गुरु का माहौल पूरी तरह फेल हुआ, लोकसभा में बोलीं डिंपल यादव

भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कम्प्यूटर Jio PC

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

अगला लेख